कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. निंबाहेड़ा/अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों द्वारा पिछले 16 दिन से जारी संपूर्ण कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन के तहत पटवार संघ उपशाखा निंबाहेड़ा के अध्यक्ष बालचंद मीणा के नेतृत्व में सभी पटवारियों ने तहसीलदार निंबाहेड़ा को 5 फरवरी से जयपुर में महारैली व धरना प्रदर्शन हेतु ज्ञापन दिया।
वर्तमान में पिछले 16 दिन से पटवारियों द्वारा संपूर्ण राजस्व कार्यों का बहिष्कार करते हुए उपखण्ड व जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पटवारियों द्वारा राजस्व कार्य बहिष्कार से किसानों के काम अटके पड़े हैं साथ ही जाति प्रमाण पत्र,खाद्यसुरक्षा व अन्य जरूरी आवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सरकार द्वारा पटवारियों की वाजिब मांगों को नहीं माने जाने से 5 फरवरी 2025 को संपूर्ण प्रदेश के पटवारीयों द्वारा जयपुर में विशाल रैली व अनवरत धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
धरने व ज्ञापन में पटवारी संदीप सिंह राव, गिरधारी खटीक,भगवती रावत, उषा सामरिया, मुकेश बैरवा, चन्द्रपाल चौधरी, विजय सिंह मीणा, महेश राजपुरोहित, धर्मेंद्र जाट, संजय शर्मा, भंवर सिंह, दिव्या वर्मा, निरजपाल सिंह,भारती सुथार, मीरा जनवा, मनोज, राज अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.