24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। घर की छत पर नहा रही एक लड़की का युवक ने पास की बिल्डिंग से वीडियो बना लिया। लड़की ने जब युवक को उसे अपना वीडियो बनाते हुए देख लिया तो डांट दिया। इसके बाद लड़का लड़की के घर की छत पर कूद गया और लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा। इसके बाद भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में जमा भीड ने युवक की जमकर धुलाई कर दी। लड़की ने गालियां देते हुए जातिगत अपमानित किया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया। पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। आरोपी युवक इब्राहिम को पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद थाने में सौंप दिया। पब्लिक ने बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि सिरकी मोहल्ले में उसकी भतीजी छत पर नहा रही थी। इसी दौरान एक दुकान पर काम करने के लिए आया लड़का इब्राहिम अब्बासी पुत्र साबिर ने भतीजी का वीडियो बना लिया। जब उसे टोका तो छत पर कूद गया और अश्लील हरकत करते हुए उसका रेप करने का प्रयास करने लगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदय सागर में जाल में फसी कोको नाम के जलकौअे को सिविल डिफेन्स ने यूं कराया आजाद देखें वीडियो…… मानगढ़ में महारैली को लेकर उदयपुर सांसद बोले-:ये लोग लोकसभा और राज्यसभा को नहीं मानते; बीएपी सांसद पर कहा- ये ईसाइयों की राजनीति करते हैं