24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज सुबह एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर की अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा के पास जाना लेक रिसोर्ट लकड़वास से उदय सागर में एक कोको नाम की जलकाक के जाल और कचरे में फंसी होने की सूचना आयी। डॉ माला मट्ठा ने तुरंत संज्ञान लिया और सिविल डिफेन्स कण्ट्रोल रूम फ़ोन किया। कोको का पंख और पांव जाल में बुरी तरह फस चूका था जिस वजह से वह सुबह से एक ही जगह पर थी, उड़ नहीं पा रही थी न आगे जा पा रही थी। कैलाश मेनारिया उदय सागर में उतरे और कोको को बाहर निकाला। उसके पंख और पैरों से जाल को काटा और डॉ माला मट्ठा ने कोको के पंख और पैरों की चोट को लेकर पूरी तरह जांच की। कोको स्वस्थ थी उसे वापस उदय सागर में ही छोड़ दिया। कृपया झीलों और सागर को साफ़ रखे। लापरवाही की सजा इन बेजुबानो को मिलती है। सिविल डिफेन्स से कैलाश मेनारिया, कपिल सालवी, विजय नकवाल और एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी से डॉ माला मट्ठा और कमलेश तेली मौके पर मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आराटीआई में थानों के सीसीटीवी फुटेज मांगते ही क्यों बढ़ जाता है उदयपुर पुलिस का ब्लड प्रेशर,,,,,स्टेट क्राइम ब्यूरो का आदेश नहीं मानती उदयपुर पुलिस, आरटीआई में सूचना मांगी तो कर दिया इनकार नहाती हुई लड़की का बनाया वीडिया, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा और कर दी जमकर धुलाई