24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। महिला थाना बांसवाड़ा में तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया। मदार कॉलोनी की हिना कोसर ने पति शाहरुख अहमद, सास सईदा चौहान, ससुर इरशाद अहमद और ननद अक्सा के खिलाफ रिपोर्ट दी। हिना का निकाह 9 जुलाई 2023 को हुआ। शादी के बाद 5-6 महीने ससुराल में रही, जहां उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति ने ऑटो और 3 लाख रुपए की मांग की। जनवरी 2024 में हिना की गोद भराई हुई, उसके बाद वह पीहर गई। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जटिल प्रसव की चेतावनी दी, लेकिन ससुराल वालों ने सामान्य प्रसव कराने पर जोर दिया। 17 जून को हिना ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। प्रसव और इलाज का पूरा खर्च उसके पिता ने उठाया। 10 सितंबर को हिना ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर समझौता हुआ और आरोपी 5 जनवरी को हिना व बच्चे को ले जाने को राजी हुए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 23 जनवरी को पति ने फोन पर हिना को ले जाने से इनकार कर दिया। सास और ननद ने कहा कि शाहरुख का तीसरा और जरूरत पड़ी तो चौथा निकाह कराएंगे। पति, सास और ननद ने मुस्लिम शरीयत का हवाला देकर तीन तलाक दे दिया और हिना से जबरन कोरे कागज पर साइन करवा लिए। पति आरो वाटर सप्लाई का काम करता है और 50-60 हजार रुपए महीना कमाता है, फिर भी पत्नी और बच्चे का भरण-पोषण नहीं कर रहा। महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर के पूर्व सभापति केके गुप्ता बने बांसवाड़ा के स्वच्छ न्याय-मित्र चाय पत्ती लेने घर से निकली बालिका को दरिंदो ने बनाया हवस का शिकार