24 न्यूज अपडेट, ओवरसीज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने अमेरिकी मुस्लिम समुदाय को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। ट्रम्प ने कहा कि पिछले चुनाव में मुस्लिम वोटर्स ने रिकॉर्ड संख्या में उन्हें वोट दिया था। उन्होंने कहा, “चुनाव से पहले कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता था, लेकिन नवंबर में मुस्लिम समुदाय हमारे साथ था। जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, मैं आपके साथ रहूंगा।” ट्रम्प का संबोधन: मुस्लिम समुदाय के लिए समर्थन का वादा ट्रम्प ने कहा, “व्हाइट हाउस में कोई है जो आपसे प्यार करता है।” उन्होंने मुस्लिम समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि रमजान के दौरान हर दिन मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं। फिर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए इफ्तार के साथ उपवास तोड़ते हैं। उन्होंने कहा, “आज हम व्हाइट हाउस में यही करने जा रहे हैं।” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “अगर आप में से किसी को यह पसंद नहीं आया तो इसकी शिकायत न करें।” इसके अलावा, ट्रम्प ने मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए अपनी कोशिशों का भी जिक्र किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही वहां शांति संभव हो सकी है। व्हाइट हाउस में इफ्तार की परंपरा: 120 साल पुरानी परंपरा रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी दिसंबर 1805 में आयोजित की गई थी। यह आयोजन तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने ट्यूनीशिया के राजदूत सिदी सुलैमान मेली के सम्मान में किया था। हालांकि, यह परंपरा लंबे समय तक बंद रही। बाद में, हिलेरी क्लिंटन ने 1996 में व्हाइट हाउस में पहली आधिकारिक ईद-उल-फितर समारोह की मेजबानी की थी। यह आयोजन मुस्लिम समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम था। हालांकि, यह इफ्तार पार्टी ईद के खत्म होने के बाद आयोजित की गई थी। 9/11 के बाद पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन साल 2001 में अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के बाद, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ गई थी। इसी समय, तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने व्हाइट हाउस में पहली बार रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। 17 दिसंबर को हुई इस इफ्तार पार्टी में 50 से ज्यादा मुस्लिम देशों के राजदूत और मुस्लिम नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के प्रति एकजुटता का संदेश देना था। ओबामा के कार्यकाल में नियमित हुई इफ्तार पार्टी बराक ओबामा के कार्यकाल में 2009 से 2016 तक हर साल व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। उन्होंने इस परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाया। हालांकि, ट्रम्प ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया था।2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प ने इस आयोजन को नहीं किया। एक साल बाद 2018 में उन्होंने व्हाइट हाउस में फिर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। 2019 में भी ट्रम्प ने इफ्तार पार्टी की दावत दी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इफ्तार पार्टी के आयोजन पर रोक लग गई।इस साल यह तीसरा मौका था जब ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी आयोजित की, जिसमें कई प्रमुख मुस्लिम नेता और राजदूत शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित लोकसभा में उठा एयरलाइंस के किराए का मुद्दा: सांसद रोत बोले- यात्रियों से मनमानी वसूली हो रही, नियमों में बदलाव जरूरी