24 न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में स्थित RSRDC टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे बदमाशों ने जबरदस्त उत्पात मचाया। टोल टैक्स देने से इनकार करने पर हमलावरों ने केबिन के शीशे तोड़ दिए, कर्मचारियों को धमकाया और सर्वर रूम में घुसकर उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। टोलकर्मी कमल सिंह के अनुसार, निंबाहेड़ा की ओर से आ रही एक वैन में बैठे लोगों ने टोल टैक्स देने से इनकार कर दिया और जबरदस्ती गाड़ी निकालने लगे। जब टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्लाजा के सुपरवाइजर को सूचना दी गई। इसी दौरान आरोपियों ने भी अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में करीब 10 लोग अलग-अलग वाहनों से वहां पहुंचे, जिनके हाथों में तलवारें और सरिए थे। RSRDC परियोजना अधिकारी लोकेश कुमार के अनुसार, हमलावरों में सोनू कलर और दिनेश माली समेत करीब 10 लोग शामिल थे। इस हमले से सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कैफे संचालक बना अश्लील वीडियो बनाने का मास्टरमाइंडः आईफोन से 33 आपत्तिजनक वीडियो बरामद, पुलिस जांच में खुलासा चित्तौड़गढ़ कैफे कांड : केबिन में कपल जब ‘‘पर्सनल’’ हो जाते तो साउंड चलाकर पर्दे के बीच से बना लेता वीडियो