
24 न्यूज अपडेट विज्ञान उदयपुर . समिति, उदयपुर की चल विज्ञान प्रयोगशाला (Mobile Science Lab) ने टूस डांगियान ग्राम में जाकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9 व 10 विज्ञान के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों की रोचक जानकारी दी।
विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इन्दिरा इनफर्टिलिटी प्रा. लि द्वारा वित्त पोषित इस चल विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण ग्रीष्मकालीन सत्रावकाश के दौरान महामहिम गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया व आज प्रथम बार इस चल प्रयोगशाला के उपकरणों द्वारा सुदूर विद्यालय के छात्र लाभान्वित हुए । विद्यार्थियों ने जो प्रयोग रुचि से देखें, समझे और किये उनमे प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन, संवेग संरक्षण, तरंगों के प्रकार-गमन, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज, स्फेरोमीटर द्वारा मापन आदि प्रमुख रहे।
इस दौरान विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ के पी तलेसरा, रेणु भण्डारी एवं विद्यालय प्रिंसिपल ज्योति जोशी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण का कार्य समिति कुलप्रमुख डॉ के एल कोठारी, डॉ के एल तोतावत, मुनीश गोयल, शांति लाल भण्डारी, शिव चरण कुमार वैद, अशोक जैन, डॉ अरूण अग्रवाल, मंजुला शर्मा, कैलाश वैष्णव, हंसा सेन सहित विद्यालय के प्रिन्सीपल एवं स्टाफ के द्वारा किया गया । स्टॉफ ने आश्वस्त किया कि रोपे गए सभी पौधों का पूरा ध्यान रख संरक्षण करेंगे। समिति परिवार द्वारा गांव की 25 महिलाओं को उनकी आवश्यकतानुसार फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.