24 न्यूज अपडेट उदयपुर। कड़कती धूप में भी रविवार को टीम सृजन के सदस्यों ने दो कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहला कार्यक्रम मेहरो का गुड़ा था जहां पर पहले बच्चों को इक्कठा किया गया व वहा पर बच्चों से युवाओं ने ढेर सारी अपने व उनके मन की बात की। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हे आगे बढते रहने की प्रेरणा दी। उनसे कई सारी गतिविधियां कराई गई जैसे कविता और खेल भी खिलाए गए। साथ ही चरण पादुकाएं पहनाई गई और बिस्कुट बांटे गए। टीम के सदस्यों ने पशुओं के लिए भी परिंडे लगाए और पानी की टंकी भी लगवाई। दूसरा कार्यक्रम बस स्टैंड के पास वाली बस्ती में रखा गया। यहां पर समाज सेवी चिराग जी का जन्मदिन वहां पर मौजूद बच्चों के साथ केक काट कर मनाया गया फिर उन्हें पोहे खिलाये गए और फ्रूटी, चॉकलेट दिए गए। बच्चो ने डांस भी किया और उन्हें खेल भी खिलाए गए जिसमें उन्होंने खूब मजे के साथ हिस्सेदारी की। उन्हे बहुत आनंद आया। इस कार्यक्रम में डॉ विष्णु जोशी, श्री हरिसुदन तिवारी, पन्ना लालजी, जशोदाजी, यश नागर, नाज़िया खान, वंशिका तेली, सुदर्शन सिंह, तनिष्का धाकड़, जितेंद्र मेघवालजी, रामजी, चिरागजी, प्राची जी एवं टीम के बाकी सदस्य मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गीतांजली हॉस्पीटल के पास मारपीट कर लूट करने वाले बदमाश आए पुलिस गिरफ्त में जेईई एडवान्स़ 2024 में फिर रेडिएंट का परचम, सुलक्ष बडाला बने उदयपुर टॉपर (एआईआर – 111), रेडिएंट के विद्यार्थियों का शानदार परिणाम, उदयपुर शहर से सर्वाधिक 71 विद्यार्थियों ने पाई सफलता