उदयपुर, 21 मई। जनजाति बहुल झाड़ोल कस्बे की मेघवाल बस्ती, मंगलवार अल सुबह 6 बजे का समय। बस्तीवासी नलों से पानी भरने में व्यस्त थे। उसी समय अचानक जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल अधिकारियों की टीम के साथ बस्ती में पहुंचे। अलसुबह जिला कलक्टर को अपने बीच पाकर बस्तीवासियों के अचरज का ठिकाना नहीं रहा। कलक्टर ने लोगों से पेयजल आपूर्ति की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल-पैदल ही पूरे आबादी क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार ऑफिस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने जिला कलक्टर की सक्रियता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।अवसर था जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के झाड़ोल रात्रि विश्राम और निरीक्षण का। पोसवाल सोमवार देर शाम जिले के सुदूर जनजाति बहुल क्षेत्र झाड़ोल पहुंचे। यहां उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रात्रि विश्राम किया। अलसुबह 6 बजे जिला कलक्टर पोसवाल कस्बे में पेयजल सप्लाई की हकीकत जानने पैदल निकले। उपखण्ड अधिकारी मणिलाल तिरगर, तहसीलदार शांतिलाल जैन, विकास अधिकारी महेश कुमार, पीएचईडी एईएन सीमा आदि भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।लोगों से संवाद, अधिकारियों को निर्देशसर्वप्रथम जिला कलक्टर कस्बे की मेघवाल बस्ती पहुंचे। वहां पेयजल आपूर्ति की स्थिति देखी। बस्तीवासियों से संवाद करते हुए पानी के प्रेशर और गुणवत्ता की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने जलापूर्ति के संबंध में संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर सफी चौराहा, पुराना मार्केट, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड सहित सभी आबादी क्षेत्रों में घूमे और आमजन से संवाद करते हुए जलापूर्ति के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को भीषण गर्मी के मद्देनजर शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते जाने की हिदायत दी।सीएचसी का निरीक्षणजलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जिला कलक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूताओं, अन्य मरीजों व परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी देखी। चिकित्साधिकारी और स्टाफ से भी संवाद किया।एसडीएम, तहसीलदार ऑफिस में जांची उपस्थिति, दिए निर्देशजिला कलक्टर पोसवाल ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तथा तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति जांची। साथ ही कार्यालयों की प्रत्येक शाखा का अवलोकन कर कामों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मियों के कंप्यूटर पर ई-फाइलिंग सिस्टम का निरीक्षण करते हुए फाइलिंग के निस्तारण समय में कमी लाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की समस्याओं के भी त्वरित निस्तारण की हिदायत दी।मनरेगा कामकाज की भी ली जानकारीनिरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कामों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अलसुबह लोग काम पर जाते नजर आए। इस पर कलक्टर ने आमजन से संवाद करते हुए मनरेगा में मांगने पर आसानी से काम मिलने, समय पर मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल पर छाया-पानी आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अन्तर्गत शक्ति दिवस का हुआ आयोजनआंगनवाड़ी केन्द्रो एवं स्वास्थ्य केन्द्रो पर हुआ आयोजन एमपीयूएटी में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन