24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने परिवारजनों द्वारा पढ़ाई करने की बात कहने पर कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना 9 जुलाई की है जब अपनी मां द्वारा पढ़ाई करने की बात कहने पर मृतक अभिमन्यु मीणा ने अपने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर मृतक की माता ललिता देवी ने घटना की जानकारी अपने पति सुरेश मीणा को दी,जिस पर सुरेश अपने घर पहुंचा और बेहोश हालत में अभिमन्यु को इलाज के लिए एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना वाले दिन से 12 जुलाई तक मृतक अभिमन्यु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, इसी के चलते शुक्रवार देर रात करीब 11ः30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके हवाले कर दिया। मृतक के पिता सुरेश ने बताया की वह मसारों की ओबरी का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ हिरण मगरी सेक्टर 4 जैन मंदिर के पास क जैन के मकान में किराए से रहता है। उसका बेटा मृतक अभिमन्यु उदयपुर के ज्योतिबा फूले बीएड कॉलेज से बीएड की फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था जिसका सोमवार को एग्जाम भी था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 272 प्लॉट प्रकरण विधानसभा में उठ तो गया, मगर क्या पहुंच पाएगा न्याय के अंजाम तक, 10 साल से फुटबॉल बनाकर खेल रही है भाजपा-कांग्रेस, एसओजी के हाथ किसने बांध रखे हैं, बारहठ ने और क्या-क्या गुल खिलाएं हैं, इसकी कौन करेगा जांच….., व्हिसल ब्लोअर अजय पोरवाल ने भी किए मिलीभगत के बड़े खुलासे…. सार्जेन्ट कर्णिका शक्तावत ने राॅक क्लाइबिंग राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया