उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन का नव गठित ग्रुप जैन सोशल ग्रुप संस्कार उदयपुर  का पहला शपथ ग्रहण समारोह सेरेमनी रिजॉर्ट में हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान  सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक,मेवाड़ रीजन चैयरमेन अनिल  नाहर, आईएफएस मुख्य वन संरक्षक जोधपुर-आर के जैन, चैयरमैन इलेक्ट अरुण मांडोत, पूर्व चैयरमैन आर सी मेहता, सचिव महेश पोरवाल, सेवानिवृत न्यायाधीश हिमांशु राय नागोरी एवं महेंद्र कुमार मेहता थे।मेवाड़ रीजन के अन्य मुख्य पदाधिकारी एवं अन्य जेएसजी ग्रुप के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्वलन एवं रेणु कुमुद सिरोया द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति से किया गया। नव गठित ग्रुप के सभी 85 दंपती सदस्यों को रीजन चेयरमैन अनिल नाहर द्वारा शपथ दिलाई गई। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने नव गठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कोठारी द्वारा  स्वागत उद्बोधन दिया गया। नव गठित कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष  प्रकाश  कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार लसोड, सचिव जितेंद्र धाकड़, सहसचिव राजेंद्र कुमार चौरडिया, कोषाध्यक्ष किरण पोखरना एवं सांस्कृतिक सचिव चंद्रकांता मेहता को बनाया गया। कार्यक्रम में स्वागत गीत पर उमा कोठारी, चंद्रकांत मेहता एवं ग्रुप द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं नन्ही बालिका परिषी कोठारी द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सुंदर संचालन ओसवाल बड़े साजन सभा के महामंत्री आलोक पगारिया द्वारा किया गया। आलोक पगारिया एवं मदन मोदी का जन्म दिवस भी केक काटकर मनाया गया। आभार ज्ञापन ग्रुप सचिव जितेंद्र धाकड़ द्वारा किया। इस समारोह हेतु  सेरेमनी रिजॉर्ट को नि:शुल्क उपलब्ध करवाने पर ललित आजाद सहलोत को ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व हाई टी एवं कार्यक्रम  पश्चात स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading