24 न्यूज अपडेट शाहपुरा जिलें के जहाजपुर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर 3 दिसंबर को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिए जाने के बाद कल से सभी सफाई कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार कर 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।सफाई मजदूर कांग्रेस के जीवणराम घारू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23820 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई उसमें अनुभव प्रमाण पत्र वाल्मिकी समाज के नहीं बनाकर उक्त गैर वाल्मिकी समाज के बनाये जा रहे है। जो न्याय संगत नहीं हैं क्योंकि 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती में जितने भी गैर वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मी लगेंगे कि आज तक सफाई का कार्य नहीं किया इस बात को राज्य सरकार व राज्य सरकार का प्रशासन जानता हैं फिर भी गैर वाल्मिकी समाज को जानबूझकर अनुभव प्रमाण पत्र में प्राथमिकता दी जा रही हैं। जबकि वाल्मिकी समाज पुराने समय से लेकर आज तक परम्परागत सफाई का कार्य करता हैं। इस भर्ती में अगर वाल्मिकी समाज को शत प्रतिशत अनुभव प्रमाण पत्र दिए जाने से राजस्थान के सफाई प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जहाजपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचायत समिति बनेड़ा सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान ( जी.पी.डी.पी.) अर्न्तगत सरपंच गण एवं ग्राम विकास अधिकारियों का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरिय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ आंजना ने किया मूंगफली तोल केंद्र का शुभारंभ