24 न्यूज अपडेट, सलूंबर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को विभागीय कार्यो की समीक्षात्मक बैठक ली और अधिकारियों से विभागवार लम्बित प्रकरणों के निस्तारण संबंधी आवश्यक निर्देश दिये । बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जनहित के कार्यो को गंभीरता के साथ समय पर समाधान करते हुए आमजन को राहत पहुंचाई जाए ।ये निर्देश जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को अपने कक्ष में बैठक के दौरान अधिकारीयों को निर्देश दियें।बैठक में जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों, सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों पर अधिकारियों को कहा कि वे प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कौताही व ढिलाई न बरतें प्राप्त प्रकरणों की जांच कर निस्तारण करते हुए प्रार्थीगण को राहत पहुचाएं। उन्होंने विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीओआईटी,पंचायत राज, जलदाय, बिजली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग राजस्व से जुडे प्रकरणों पर कहा कि शीघ्र निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रकरण वास्तव में परेशानी वाले होते है जिसे संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कर राहत दे। बिजली व पेयजल की समस्याओं का हाथों-हाथ करें निस्तारण जिला कलक्टर ने पेयजल व बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे पेयजल व बिजली संबंधी परेशानी का मौके पर निस्तारण करे इसें लम्बित न रखे। उन्होंने ब्लॉकवार पेयजल व बिजली संबंधी समीक्षा की ओर कहा कि छोटी-छोटी समस्याएं जिसमें पानी, बिजली आदि की परेशानी को तत्काल ठीक करें। उन्होंने ग्राम स्तर पर पानी की किल्लत की जानकारी ली और कहा कि जहा ज्यादा परेशानी हो उन्हें चिन्हित कर ठोस कार्य करें और आगजनी जैसी घटनाओं का भी त्वरित निस्तारण करें इसमें भी किसी भी प्रकार की ढिलाई न रखे।बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की ब्लॉक वार जानकारी ली जिस पर उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त दवाईया रखने के निर्देश दिए और उन्होंने बैठक में स्कील सेल एनिमिया अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में एसीईओ दयाचंद यादव, आयुक्त नगर परिषद गणपत लाल खटीक, डीओआईटी जीवन राम मीणा, हेमन्त पंडिया, विवेक कंछारा, दीपक कुल्हार, आर एन मीणा, डॉ हरकेश मीणा, पियूष कुमार जैन, दिलीप सिंह चौहान, मदन लाल, मनमोहन सिंह, भैरू सिंह मीणा, हेमन्त खटीक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागो के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर के डाल गांव के कलाल घाटी क्षेत्र में लगी आग, दमकल की मदद से आग पर पाया काबू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण