रिपोर्ट- कमलेश झडोला 24 न्यूज अपडेट, सलूंबर। सलूंबर में चुनावी मरहम के भरसक प्रयास हो रहे हैं। पहले सड़कों की मरम्मत का पैसा आया, उसके बाद मूलभूत सुविधाओं पर खर्चा करने की बात हुई तो अब सस्ती दवाइयांं की सुविधा का शुभारंभ हुआ है। याने चुनाव है तो सब तरत-फुरत में मुमकिन है। आने वाले समय में और अधिक सहूलियतें देखने को मिल सकता है। चुनावी राहतों की बरसात भी हो सकती है क्योंकि मुकाबला इस बार बहुत कड़ा और नाक का सवाल जैसा है।बरहरहाल, गरीब और असहाय लोगों को सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए सलूंबर जिला चिकित्सालय में सोमवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया ।जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीना और सांसद मन्नालाल रावत ने फीता काटकर जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया । इस दौरान सांसद और प्रभारी मंत्री ने कहा कि औषधि केन्द्र के खुलने से गरीब और असहाय लोगों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस औषिधि केंद्र के खुलने से लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा मिलेगी। विशेष रुप से गरीब और वंचित लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर दवाई उपलब्ध होगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार दोशी ने बताया कि जन औषधि केंद्र में दो हजार प्रकार की दवाइयां और तीन प्रकार के सर्जिकल समान मिलेगा। यहां पर बाजार के मुकाबले 50 से 90 फीसदी कम दामों में दवाएं उपलब्ध होगी। लोगो को सस्ती और गुणवत्ता-पूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है। औषधि केंद्र के उद्घाटन के दौरान सीएमएचओ डॉ जगदीश बुनकर सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मोजूद रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर, जयसमंद और सराडा क्षेत्र में हुई तेज बारिश, जिलेभर में रिमझिम बारिश जारी सलूंबर: भैंसे चुराने वाली गैंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 भैंसे बरामद