24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। बीडे में चरती हुई भैसो को चुराकर ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। चोरी की करीब सात लाख रूपये की कीमत की कुल 10 भैसे बरामद । सलूंबर थाना अधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि प्रार्थी कुर सिंह पिता जवान सिंह राजपुत निवासी बस्सी प्रतापनगर थाना सलुम्बर ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि दिनांक 11 सितंबर को मेरे घर पर कार्य करने वाले नारा मीणा ने मेरी भैसों को रोजाना की तरह मेरे बीड पाडलीया वाला जो प्रतापनगर बस्सी में पहाडी के पास में स्थित है जिसमें रखकर आया था। शाम के समय में वह वापस भैसो को लेने के लिए बीडे में गया तो भैसे नहीं थी। मेरी कुल 10 भैसे जिसमें 7 बड़ी भैसे व 3 छोटी भैसे थी जिसको अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये है पूर्व में भी हमारे गाव के चन्दन सिंह पिता गोपाल सिंह राजपुत के बीडे में से 6 भैसो को भी अज्ञात व्यक्ति चुराकर लेकर चले गए थे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा निरन्तर संदिग्ध व्यक्तियो पर निगरानी रखी गई। इसी दौरान मुखबिर सूचना मिली कि भैसे चोरी की वारदात में रामा मीणा, भैरा उर्फ नाना लाल मीणा एवं हीरा मीणा संदिग्ध है। जिस पर टीम द्वारा उक्त तीनो संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश कर डीटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो तीनो अभियुक्तगणो के द्वारा बस्सी प्रतापनगर के पाडलीया बीड से 10 भैसे चोरी कर लेकर जाने की वारदात करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणोन्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड स्वीकृत करा अभियुक्तगणो की निशादेही से प्रकरण का माल मशरूका 10 भैसे किमत करीब 7 लाख रूपये की बरामद की गई है। अभियुक्तगणो से गहनता से पुछताछ की जा रही है अभियुक्तगणो ने अब तक उक्त वारदात के अलावा ओर भी निम्न वारदातो को करना स्वीकार किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चुनावी मरहम : सलूंबर अस्पताल में खोला प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सलूंबर में उपचुनाव को लेकर आईजी राजेश मीणा सलूंबर , अधिकारीयों से की चर्चा