उदयपुर। कानोड़ मूल के उदयपुर में निवासरत सदस्यों के मैत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों की श्रृंखला में इस सर्दी में अपनी जन्म भूमि कानोड़ नगर के आसपास के ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में निर्धन छात्रों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरण कार्य का बीड़ा उठाया तथा 13 स्कूलों रा.प्रा.वि. वार्ड 15, केसरपुरा, रेगर मोहल्ला, संजय कालोनी, करूमडीया, वार्ड 10, कुडीया, देवलिया, आकोला, अचलाना, बडललीफला, केरपुरा, चतुर माध्यमिक, कानोड़ में 710 निर्धन एवं जरूरतमंद छात्र छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए।
अध्यक्ष दिलीपकुमार भानावत ने बताया कि कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर का सबसे वरिष्ठ संगठन होकर पिछले 40 वर्षों से सेवा कार्य करता आ रहा है। रक्तदान शिविर, मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, गर्मियों में पानी की कुंडियों की व्यवस्था एवं योग शिविरों आदि के आयोजनों के साथ ही कानोड़ मित्र मंडल ने कोविड महामारी के दौरान भी जिला प्रशासनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। इसी श्रृंखला में इस वर्ष मित्र मंडल की कार्यकारिणी ने इस अभूतपूर्व कार्य का बीड़ा उठाकर मानव सेवा की राह में एक और सेवा कार्य करने का प्रयास किया है।
महामंत्री संजय अलावत ने बताया कि मित्र मंडल ने सेवा कार्य का यह बीड़ा अपने जन्म स्थल की ओर करने का उठाया है जिसे सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक का पूरा सहयोग रहा। उदयपुर में निवासरत कानोड़ के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर अर्थ सहयोग प्रदान किया। कानोड़ मित्र मंडल की टीम को कानोड़ प्रवास के समय जवाहर विद्यापीठ के फार्मेसी कालेज, स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम के अवलोकन का अवसर भी मिला। संचालक नरेंद्र धींग ने पूरा सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्य में कार्यकारिणी के तेजसिंह पोखरना, चंद्रकला पोखरना, दिनेश जारोली, गिरिराज सोनी, दिनेश नन्दावत, स्वीटी भानावत, उषा नन्दावत, हिम्मतसिंह पोखरना, दिलीप दक, मनोज दक आदि का पूर्ण सहयोग रहा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading