– ग्राहक पंचायत ने किया डॉ.आर.एल. सुमन का अभिनंदन
उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से पिछले 2 सालों से लगातार जिला एवं आरएनटी मेडिकल कॉलेज औऱ उससे जुड़े हॉस्पिटल की प्रयोगशालाओं में मरीजों की जांच के बाद रिपोर्ट को ऑनलाइन मरीजों को उपलब्ध कराने की मांग को ज्ञापन दिया जा रहा था। इस मुदï्दे पर अब नई व्यवस्था के तहत ओपीडी के सभी मरीजों को प्रयोगशाला में जांच के लिये पंजीकरण कराने पर उसी पर्ची पर एक क्यूआर कोड़ वाली रसीद मिलेगी जिससे मरीज रिपोर्ट तेयार होने पर क्यूआर कोड़ स्केन कर लेगा। मरीज अपनी जांच रिपोर्ट देख कर उसकी कॉपी प्रिंट कर पाएगा। इससे मरीजों को हॉस्पिटल में केवल रिपोर्ट के लिए जाकर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी। इस ऑनलाइन रिपोर्ट की नई सुविधा को तैयार करने पर ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. आर.एल.सुमन अधीक्षक का उपरणा पहनाकर धन्यवाद एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया। आगे भी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधाओं के लिए बात की गयी। यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री शिव कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रतिनिधि मंडल में ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल,महानगर अध्यक्ष नारायण पंचोली ,मंत्री करणसिंह कटारिया, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकडिय़ा, हरिशंकर तिवारी, विष्णुशंकर जोशी, संगीता जैन आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.