सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखे विभिन्न राज्यों की संस्कृति के रंग 24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर शनिवार को खेलो इण्डिया जूनियर वूमेन सीरीज राउण्ड-2 के दूसरे दिन भी राजस्थान के तैराकों का दबदबा रहा और उन्होंने कई पदक अपने नाम किए। महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर खेलो इण्डिया जूनियर वूमेन सीरीज राउण्ड-2 के दूसरे दिन की स्पर्धाओं की शुरूआत सुबह 8ः30 बजे हुई। दूसरे दिन 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर के इवेंट हुए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भारतीय तैराकी संघ से कमलेश नानावटी एवं मयंक पटेल उपस्थित रहे। दूसरे दिन राजस्थान तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 18 में कीर्ति टांक ने प्रथम, परी भोजवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 15 में प्रणिति सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, प्रिशा शर्मा पांचवें स्थान पर रहीं। 200 मीटर बेक स्ट्रोक अंडर-15 में दक्षिणा जोशी, एनिका अग्रवाल और निधि दहिया क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। 200 मीटर बटर फ्लाई अंडर-15 में दक्षिणा सिंह, एनिका अग्रवाल पहले व दूसरे तथा स्वास्ती कंवर रत्नावत पांचवें स्थान पर रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 18 मेंं कीर्ति टंक पहले स्थान पर रहीं, एंजल सुखवाल ने तीसरा व विदिशी भार्गव चौथे स्थान पर रही। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 15 में विधि सनाढ्य तीसरे स्थान पर रही। प्रेषा शर्मा छठे स्थान पर रही। 100 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 18 में परी भोजवानी, गुन्ताश कौर, तन्वी जोशी पहले तीन स्थानों पर रहीं। विदुषि भार्गव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 15 वर्ग में प्रणिति सिंह दूसरे, व उत्सवी दवे छठे स्थान पर रहीं। चीफ रेफरी महिपालसिंह थे। स्टार्टर डॉ महेश पालीवाल व गोपाल कृष्ण सुलतानिया थे। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले तैराकों को इनामी राशि क्यूआर कोड के माध्यम से दी गई जो सीधे ही लाभार्थी के खातों में हस्तान्तरित कर दी जाएगी। डा. महेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस शाम को विभिन्न राज्यां से भाग लेने वाले तैराकां एवं अभिभावको द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन के अतिथि सुरेश चोरडिया उद्योगपती, सुधीर बक्षी अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, देवेन्द्र जावलिया, प्रदीप भास्कर राजस्थान लेखा सेवा, मुरलीधर सोनी, दिनेश कटारिया सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष, राजेश खमेसरा भूतपूर्व अध्यक्ष एवं राजेन्द्र शर्मा उद्योगपती रहे। अतिथियों का स्वागत राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास एवं सचिव विनोद सनाढ्य द्वारा किया गया। समापन समारोह पर धन्यवाद विनोद सनाढ्य ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन पीयूष सुखवाल द्वारा किया गया।डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि परिणाम इस प्रकार रहे – Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमबी में जांचों की क्यूआर कोड वाली रसीद मिलेगी, स्कैन करते ही मोबाइल पर आ जाएगी रिपोर्ट… मार्मिक खबर…….लावारिस बच्चे के शेल्टर के लिए रात भर भटकती रही टीम, आशाधाम ने नहीं खोले दरवाजे….., पुलिस को बुलाया मगर वो भी कुछ देर रूक कर चलती बनी