24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की न्यासी श्रीमती पुष्पा सोमानी ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण का मंगल तिलक एवं उपरणा द्वारा स्वागत किया गया। कक्षा 6 की छात्राओ द्वारा गुरु वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति द्वारा सभी का मनमोह लिया गया। कक्षा 8वीं की छात्रा अविशा दशहारदा ने अपने प्रभावशाली भाषण में गुरु की महिमा पर अनमोल विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के कक्षा 4,5 व 6 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह गान की मधुर आवाज ने सबको भावविभोर कर दिया। कक्षा 9वीं के छात्रों ने संस्कृत के ज्ञानवर्धक दोहे गुरू की महिमा का बखान करते हुए प्रस्तुत किए। एमडीएस के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में गुरु की भूमिका का महत्व समझने और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु की शिक्षा और मार्गदर्शन से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं एवं जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम ने विद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा को और भी मजबूत किया तथा विद्यार्थियों में गुरु के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागृत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश भर में देवस्थान विभाग द्वारा 200 से अधिक प्रमुख संतों एवं महंतों का गुरु वंदन एवं सम्मान किया नयन सुख कार्यक्रम के तहत विधायक मीणा ने किए निशुल्क चश्मे वितरण