10 रजत, 3 कांस्य के साथ ही जीते स्टेट जूनियर चैंपियनशिपउदयपुर। भीलवाड़ा में महेश वाटिका सभागार में संपन्न हुई 12 वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, दस रजत व तीन कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक जीते एवं साथ ही उदयपुर टीम ने राज्य जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 455 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, साथ ही गौरव ने स्कवेट में नया राज्य कीर्तिमान बनाते हुए जूनियर वर्ग में भी रजत पदक जीता ढ्ढ 57 किलोग्राम सीनियर एवं जूनियर वर्ग में माही चौहान ने 305 किलो वजन उठाकर जूनियर में नया राज्य कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता ढ्ढ 84 किलो से अधिक भार वर्ग में नीलम डांगी ने 357.5 किलो वजन उठाकर सीनियर एवं जूनियर में स्वर्ण पदक जीता ढ्ढ 76 किलोग्राम भार सीनियर वर्ग में भाग्यश्री ने रजत पदक , 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने सीनियर एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता ष्ठ जूनियर वर्ग में 66 किलोग्राम भार वर्ग में विनय सोनी ने डेट लिफ्ट में नया रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता। इसी भार वर्ग में जयेश कामोया ने कांस्य पदक जीता। 83 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर में देवेंद्र नागदा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी शर्मा ने रजत पदक, 69 किलोग्राम भार वर्ग में गजल जैन ने रजत पदक , 43 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी रावत ने कांस्य पदक जीता। मास्टर वर्ग में अब्दुल हाफीज़ , दिनेश व्यास ने स्वर्ण पदक जीता वही ओम सिंह चौहान , पायल नलवाया एवं प्राची खुब्चंदानी ने रजत पदक जीता। उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जीतकर, राज्य जूनियर टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। विजेता खिलाडिय़ों को राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है, टीम मैनेजर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी भूपेंद्र व्यास थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation के.के गुप्ता लगातार आठवीं बार डूंगरपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निर्विरोध अध्यक्ष मुस्लिम महासभा का इफ्तारी कार्यक्रम