निम्बाहेडा। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने दिन दहाड़े मोबाइल चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफतार किया है । 6 लाख रूपए मुल्य के 20 मोबाइल बरामद किये। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 14 सितंबर को प्रार्थी राजेश सेन निवासी रावजी का आटा उदयपुर थाना घण्टाघर जिला उदयपुर हाल सेल्समेन अग्रवाल एजेंसी उदयपुर ने एक रिपोर्ट पेश की कि में अग्रवाल एजेन्सी उदयपुर जो कि मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनके वहां सेल्समेन के पद पर कार्यरत है। वहां से निम्बाहेडा मार्केट करने आया था। इस पर 13 सितम्बर को विभिन्न व्यापारियों को मोबाईल देने के लिए उदयपुर ऑफिस पर कम्पनी के 20 मोबाईल बस से मंगवाये, उदयपुर ऑफिस से राजधानी बस के चालक प्रहलाद मालवीय को दिया। 13 सितम्बर दोपहर 2.30 बजे वह बस स्टेण्ड पहुंचा तो ड्राईवर प्रहलाद ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति आया था जो बस में से पार्सल चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अनुसंधान सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे होने से अनुसधांन किया गया। घटना को ट्रेस आउट कर मुल्जिमान को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेड़ा के नेतृत्व में राम सुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता टीम गठित की गई। अनुसंधान में घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं फुटेज में संदिग्ध दो व्यक्ति दिखने पर उनके जाने वालेे रास्ते पर निम्बाहेड़ा नीमच रतलाम तक 100 से अधिक कैमरे पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के जाने वाले रास्तों को खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मौतबिर, मौजीज, मुखबिरों को बताया गया। पुलिस टीम ने 48 घण्टे में लगातार आरोपियों की तलाश की काफी प्रयास के बाद ए.एस.आई सूरज कुमार को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले आरोपी अभी नीमच बस स्टेण्ड पर बैठे हैं। इस पर सहायक उप निरीक्षण सूरज कुमार मय जाप्ता अविलम्ब नीमच बस स्टेण्ड पर पहुंचे जहां सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हुलिये के दोनों व्यक्ति बैठे नजर आए। उनको सउनि सूरज कुमार मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडक़र नाम पता पूछा। उनमें से एक ने अपना नाम विनोद पुत्र धन्ना लाल जाति सूर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी मन्याखेडी थाना रिंगनोद जिला रतलाम मध्यप्रदेश तथा दूसरे ने अपना नाम शिवराज सिंह पुत्र जगदीश सिंह जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी लसुल्डिया थाना नलखेडा जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश बताया। इस पर ए.एस.आई. सूरज कुमार मय टीम द्वारा आरोपी विनोद व शिवराज सिंह को डिटेन किया जाकर थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो बताया कि दोनों दोस्त हैँ तथा दोनों अक्सर अक्सर बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशनों पर घूमते रहते हैं। हम निम्बाहेड़ा में रहकर ही मजजदूरी का काम करते हैं। अक्सर देखा है कि उदयपुर से निम्बाहेड़ा आने वाली निजी बसों में उदयपुर से किसी न किसी सामान के पार्सल रोज आते रहते हैं। इस पर निम्बाहेडा बस स्टेण्ड आकर उदयपुर से आने वाली बस का इंतजार करने लगे। करीब 2.30 बजे बस उदयपुर से आकर बस स्टेण्ड निम्बाहेड़ा पर रूकी। रूकते ही बिना विलम्ब किए बस में चढक़र देखा तो एक पार्सल पड़ा था। उसको उठाकर वह दोस्त शिवराज सिंह वापस नीमच की तरफ चले गये थे। दोनो ने निम्बाहेडा बस स्टेण्ड से बस से पार्शल चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों को गिरफतार किया गया व न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। चोरी हुये 6 लाख रुपए के 20 मोबाईल बरामद किये। गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है जिससे अन्य जगहों पर की चोरीं की वारदात के खुलासा की संभावना है।दोनो आरोपी कई दिनों से निम्बाहेड़ा नीमच रतलाम व कई अन्य जगह घूम फिरकर रैकी कर रहे थे। कौन कौन सी बसें कहां से आती हैं तथा कहां-कहां से आने वाली बसों में पार्सल व अन्य सामान आता है। उस पर नजर रखते हैं व मौका देखकर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम में ए.एस.आई सूरज कुमार कानि देवेन्द्र, विरेन्द्र, शिशपाल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़वासियों की अर्जी पर आचार्य महाश्रमण ने लगाई मोहर– 2025 के चातुर्मास संपन्नता के बाद मेवाड़ पधारेंगे आचार्य महाश्रमण– मेवाड़वासियों ने आचार्य महाश्रमण के जयकारों से गुंजाया सुरत आदमखोर पैंथर ने वीभत्स तरीक से किया 9वीं में पढ़ने वाली बच्ची का शिकार, बकरियां चराकर लौट रही थी घर