24 न्यूज अपडेट. गुजरात। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपनी निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए गुजरात के राजकोट में 02 से 05 फरवरी तक आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 में भाग लिया। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) नवाचार, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास के अवसरों को प्रदर्शित करना था।मेले मे उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा लगाई गई स्टॉल का दौरा श्री घनश्याम ओझा, नेशनल प्रेसिडेंट (लघु उद्योग भारती) श्याम सुंदर सलूजा, ऑल इंडिया सेक्रेटरी एवं आईपीपी गुजरात प्रदेश देवराजभाई गजेरा, वाईस प्रेसिडेंट गुजरात प्रदेश एवं स्थानीय लोगों, अतिथियों और व्यापारिक आगंतुकों ने किया। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों में पी मेहंदीरत्ता, संयुक्त निदेशक (उत्पादन इकाइयां) द्वारा भी स्टॉल का दौरा किया और वहां प्रदर्शित मदों की सराहना की गई। स्टॉल पर उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से उप मुख्य सामग्री प्रबंधक अशोक कुमार चौधरी, सहायक सामग्री प्रबंधक ,एम एल गुप्ता मुख्य डिपो सामग्री प्रबंधक श्री कीर्ति चौधरी और जनसंपर्क निरीक्षक श्री मोहनलाल सैनी ने प्रबंधन किया। आगंतुकों ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और उनकी विशेषताओं की सराहना की। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने उत्पादों को मॉडल्स, डिस्प्ले बोर्ड्स, ब्रोश्योर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।मेले में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यांत्रिकी एवं विद्युत से संबंधित मदों जैसे ट्रैक्शन रॉड,प्राथमिक सस्पेंशन बम्प स्टॉप, एक्सल बॉक्स रियर कवर, बॉल जॉइंट ट्रैक्शन लीवर, डबल इनलेट सेंट्रीफ्यूगल ब्लोअर,एलईडी आधारित टेल लैंप फिटिंग इत्यादि को प्रदर्शित किया गया । खासकर लघु उद्योगों ने विभिन्न उपकरणों के उत्पादों और नई नवाचारों में गहरी रुचि दिखाई एवं रेलवे के साथ सप्लाई चेन में शामिल होने की सक्रिय रूचि दर्शाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन पर हंगामा, बेड़ियां पहन कर सांसदों ने किया प्रदर्शन डिपोर्टेड भारतीयों को विमान में 40 घंटे तक हाथ-पैर चेन से बांधकर रखा, बायोमीट्रिक स्कैन लिए, अब नहीं जा सकेंगे विदेश