— कपड़ों के शोरूम में भारी मुनाफे का झांसा देकर ऐंठे थे रुपए, अम्बामाता पुलिस ने पकड़ा; तीन दिन के रिमांड पर आरोपी उदयपुर, 29 अक्टूबर। बुजुर्ग दंपती से 1 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी के मामले में अम्बामाता थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रभुसिंह कितावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कपड़ों के शोरूम खोलने और भारी मुनाफे का लालच देकर वर्ष 2020 से 2022 के बीच दंपती से नकद और बैंक खातों के जरिए रकम ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रभुसिंह पहले फतहपुरा निवासी परिवादी कमल किशोर पारीक के मकान में किराएदार बनकर रहा था। इस दौरान उसने परिवार से नजदीकी संबंध बना लिए। बाद में कपड़ों के शोरूम खोलने और निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपती से बड़ी रकम ऐंठ ली। जब दंपती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें ऐसे चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी शोरूम बंद कर फरार हो गया। तकनीकी सहायता से पकड़ा गया आरोपीजिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता से 28 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अम्बामाता थाने में दो और सुखेर थाने में एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान ठगी की रकम और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। इनकी रही कार्रवाई में भूमिकाकार्रवाई करने वाली टीम में अम्बामाता थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल रामजीलाल, गोविन्द सिंह, कांस्टेबल राजकमल, नन्दकिशोर, नरेन्द्र सहारण, निलेश, सुखेर थाने के कांस्टेबल श्यामलाल, कांस्टेबल प्रकाश और धर्मपाल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामजीलाल की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी प्रभुसिंह कितावत (31) पुत्र भेरूसिंह, निवासी भीमल खेड़ा, थाना मावली, जिला उदयपुर है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर रमेश कुमार गिरफ्तार, सात महीने से था फरार रेलवे स्टेशन के सामने 10 से 12 फीट तक के अतिक्रमण ध्वस्त, जेसीबी से हटाया कब्जा, सामान जब्त