उदयपुर, 29 अक्टूबर। दीपावली पर शहर में बढ़ने वाली पर्यटकों की आवाजाही और यातायात के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती के बाहर मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी की सहायता से 10 से 12 फीट तक किए गए अतिक्रमण हटाए। मौके से संबंधित सामान भी जब्त किया गया।महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि रेलवे स्टेशन उदयपुर का प्रमुख प्रवेश स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और पर्यटक पहुंचते हैं। दीपावली के दौरान देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से इस मार्ग पर यातायात सुचारू रखना जरूरी है। सड़क पर अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के सामने भी अव्यवस्थित स्थिति बन रही थी। शिकायत के बाद महापौर ने किया औचक निरीक्षण महापौर के अनुसार, स्थानीय पार्षद वैभव भंडारी ने रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती के बाहर मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों की ओर से करीब 10 से 12 फीट तक अतिक्रमण किए जाने की जानकारी दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पारस सिंघवी गुरुवार को मौके पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया।महापौर ने मौके पर मौजूद लोगों से समझाइश कर स्वयं अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक मार्ग को आवागमन के लिए खुला रखने की अपील की। अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर निगम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कराया और संबंधित सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान महापौर मौके पर मौजूद रहे और निगम दस्ते को आवश्यक निर्देश दिए। कार्रवाई में ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदनगर निगम की कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी, स्थानीय पार्षद वैभव भंडारी, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीना सहित नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा। मौके पर सूरजपोल पुलिस थाना स्टाफ सहित पुलिस का जाप्ता भी तैनात रहा, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रमुख मार्गों पर आगे भी हटेंगे अतिक्रमणमहापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का कहना है कि त्योहार के दौरान शहरवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। रेलवे स्टेशन के सामने की कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बुजुर्ग दंपती से 1.70 करोड़ की ठगी करने वाला तीन साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार फलासिया में तलवार लहराकर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, तलवार और बाइक जब्त