24 न्यूज अपडेट . जयपुर। बदमाशों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर जयपुर में बुजुर्ग को ठग लिया। दो बार में बुजुर्ग ने 5 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने ठगी का पता चलने पर बजाज नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि गोपालपुरा मोड़ हिम्मत नगर निवासी राजेन्द्र भंडारी (64) के साथ ठगी हुई। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ईडी का अधिकारी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड से फर्जी सिम खरीद कर फर्जी बैंक खाता केनरा बैंक में खोला गया है। 2 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया है। इसके चलते आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद बदमाशों ने एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा जो मुंबई पुलिस के नाम से था। इस पर पीडित डर गया। आरोपी ने इसके बाद दो बैंक के अकाउंट नंबर दिए व उसमें पैसा डालने के लिए कहा। बदमाशों ने पीड़िता को धमकाया कि अगर गिरफ्तार नहीं होना है तो दोनों खातों में पैसा डाल दो। ये सरकार के गोपनीय खाते हैं। पीड़ित ने दोनों खाते में दो बार में 5 लाख 92 हजार रुपए डाल दिए। एक खाते में 2,64,000 और दूसरे खाते में 3,28,000 डाल दिए। पैसा डालने के बाद भी आरोपी और पैसों की मांग करने लगे। पीड़ित ने जानकारों को यह बात बताई तब पता चला कि यह तो साइबर फ्रॉड हो सकता है। पीड़ित ने डीसीपी ईस्ट को घटना की जानकारी दी। इस पर डीसीपी ईस्ट के आदेश पर बजाज नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मणिपाल हॉस्पिटल का पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रमाण-पत्र भी निलंबित, मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो