24 News Update फूलियाकलां, फूलियाकलां में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ सड़क उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क पर जगह-जगह उभरी दरारों और किनारों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की क्वालिटी कंट्रोल टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों की शिकायतों के बाद गुरुवार को पहुंची टीम ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और कोर कटिंग तकनीक के माध्यम से नमूने एकत्रित किए। इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कर यह परखा जाएगा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं।कोर सैंपल से खुलेगी गुणवत्ता की पोलजांच दल ने सड़क की मोटाई, परतों की मजबूती और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए कई स्थानों से कोर सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी लापरवाही या गुणवत्ता में कमी रही है या नहीं।निरीक्षण के दौरान क्वालिटी कंट्रोल अधिशासी अभियंता हिमांशु जैन, सहायक अभियंता प्रतीक मीणा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दीपक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विनोद यादव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।लोकार्पण से पहले दिखीं खामियांअटल प्रगति पथ योजना के तहत मुख्य सड़क से रेगर समाज सामुदायिक भवन होते हुए पिथौला तालाब स्थित तेजाजी मंदिर मार्ग तक तथा समाज कल्याण छात्रावास से कैलाशपुरी मार्ग तक सड़क का निर्माण कराया गया है। लेकिन निर्माण पूरा होते ही सड़क की सतह पर लंबी दरारें दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीण बोले— जनता के पैसे से बने कार्यों में नहीं होनी चाहिए लापरवाहीग्रामीणों ने मांग की है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष हो तथा यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह स्थिति चिंता का विषय है।बरसात से पहले बढ़ी चिंतासड़क निर्माण कार्य आर.आर. मेवाड़ा कंस्ट्रक्शन, सुपा द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तकनीकी खामियों को नहीं सुधारा गया तो आगामी मानसून में सड़क को भारी नुकसान हो सकता है और करोड़ों रुपये की परियोजना पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी वापस: आसाराम को अब नहीं मिलेगी गुजरात हाईकोर्ट से राहत की मांग पर सुनवाई जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न समस्याओं का दिया ज्ञापन- सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा