उदयपुर। देबारी क्षेत्र में संचालित एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए प्रतापनगर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को डिटेन कर उनके खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक, नगर पूर्व जगदीश कुमार (आरपीएस प्रोबेशनर) और प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर देबारी स्थित सरकारी स्कूल के पास संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित लघु पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार किए जा रहे थे। दो व्यक्ति डिटेन पुलिस ने मौके से अनिल (54 वर्ष) निवासी बाबा रामदेव मंदिर के पास, खेरवाड़ा तथा उसके पुत्र लक्की (29 वर्ष) निवासी बाबा रामदेव मंदिर के पास, खेरवाड़ा को डिटेन किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत जांच जारी है। भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। बरामद सामग्री में शामिल हैं— करीब 50 कार्टन, जिनमें सैकड़ों बॉक्स तैयार पटाखे भरे हुए थे। 8 प्लास्टिक कट्टे, जिनमें पटाखा निर्माण में प्रयुक्त रेपर, सुतली, लेबल सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी। 50-50 किलोग्राम के सफेद सोडा के 4 कट्टे। 50-50 किलोग्राम के सल्फर के 3 कट्टे। एल्यूमिनियम पाउडर का एक कट्टा। मिक्स तैयार विस्फोटक पाउडर का एक कट्टा। कोयला पाउडर का एक कट्टा। व्हाइट डस्टिंग गम का एक कट्टा। एक लोडिंग टेम्पो, जिसमें पटाखों के कार्टन और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्री भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का अवैध रूप से भंडारण और निर्माण आसपास के क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस या अनुमति थी या नहीं तथा तैयार पटाखों की आपूर्ति कहां की जानी थी। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक (नगर पूर्व) जगदीश कुमार ने अपनी कार्यालय टीम के साथ किया, जबकि प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह ने अपनी टीम सहित मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध विस्फोटक सामग्री और बिना अनुमति संचालित इकाइयों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सात साल पुराने मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कुराबड़ पुलिस की कार्रवाई नौकरी जाने का सदमा या व्यवस्था पर सवाल? जयपुर में संविदा नर्सिंगकर्मी की मौत के बाद फूटा गुस्सा, एसएमएस अस्पताल में हंगामा