उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल सर्कल पार्टी कार्यालय पर 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाए जाने के विरोध में निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि आपातकाल को 50 वर्ष हो चुके हैं। इंदिरा गांधी ने तानाशाही करते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया उन्होंने वृतांत सुनाया कि उदयपुर से जोध सिंह दाई जी,भानु जी शास्त्री,मदनलाल धुप्पड़,युधिष्ठिर कुमावत, शांतिलाल चपलौत, श्यामलाल कुमावत जैसे कई कार्यकर्ताओं और परिवार ने सत्याग्रह के माध्यम से जगदीश मंदिर से इंदिरा गांधी के पुतले की अर्थी निकाली और अर्थी को लेकर श्रमजीवी कॉलेज पहुंचे। वहां अर्थी को जला कर गिरफ्तारियां दी जिन्हें जेलों में खूब मारा गया और कई तरह की यातनाएं दी गईं। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ,जिला प्रभारी बंशी लाल खटिक,विधायक फूल सिंह मीणा ,महापोर गोविन्द सिंह टांक पूर्वसभापति युधिष्ठिर कुमावत,रजनी डांगी,देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह सकतावत,जिला महामंत्री किरण जैन,मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष,तख्त सिंह ,खूबी लाल पालीवाल, हंसा माली, जिला मंत्री दीपक बोल्या ,डॉ.अमृत मेनारिया, गजेंद्र भंडारी, करण सिंह,भरत पूरबीया मंडल अध्यक्ष दिनेश धाय भाई, हजारी जैन,देवी लाल साल्वी, हिम्मत सिंह, गिरीश शर्मा, दूल्हे सिंह,विजय आहूजा, जितेंद्र मारु, सहित पार्टी के प्रदेश, जिला,मण्डल पदाधिकारी, मोर्चो एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कृपलानी ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र की हत्या का दिवस है आज लोगों को याद दिलाने की आवश्यकता है व आज हम सभी संकल्प ले कि हम घर घर जाकर आपातकाल की जानकारी देंगे क्यों कि हमारे लोग बहुत जल्दी भूल जाते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मददगार हिंदुस्तानी टीम ने महाराणा भोपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक में लगा रक्तदान शिविर होटल एसोसिएशन ने मांगी फायर एनओसी से छूट, कहा-पहले एनओसी में लगने वाले उपकरणों एवं मापदंडों के नियम तो बनाओ