24 News Update नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। जहां एक ओर बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देश का लगभग 75% हिस्सा मानसून की गिरफ्त में आ चुका है, और अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिमी भारत तक बारिश का दौर और तेज़ हो सकता है।गुजरात और झारखंड में हालात चिंताजनकगुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, वलसाड और नवसारी जिलों में लगातार भारी बारिश से सड़कें, घर और दुकानें जलमग्न हो गई हैं। कई नदियां उफान पर हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। उधर, झारखंड के जमशेदपुर, रांची और बोकारो में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है। तेनुघाट और मैथन डैम के फाटक खोलने पड़े हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।उत्तराखंड में बारिश बनी जानलेवारुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हैं। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में यात्रा करना खतरनाक बना हुआ है।राजस्थान और मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तारराजस्थान में जयपुर, कोटा, बूंदी और बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बूंदी के सरकारी अस्पताल और कई सड़कें जलभराव की चपेट में आ चुकी हैं।मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, मंदसौर, नीमच और ग्वालियर में मानसून की सक्रियता से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंदसौर में डेढ़ फीट तक पानी भर गया और नीमच में दो बाइक सवार उफनती पुलिया में बह गए, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया।उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में स्कूल बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहाथरस, मथुरा और श्रावस्ती में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हाथरस में कोतवाली तक जलमग्न हो गई। बिहार में पटना समेत 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में घरों में पानी घुस गया।असम में पुल ढहने से सड़क संपर्क टूटासिलचर के पास हारांग पुल ढह गया, जिससे दो ट्रक नदी में समा गए। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश का एक सकारात्मक असर दिल्ली में देखने को मिला, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 तक गिर गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। इससे पहले इतनी साफ हवा सितंबर 2024 में दर्ज हुई थी।अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम🔸 20 जून: उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी।🔸 21 जून: उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और हिमालयी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेबी की बड़ी कार्रवाई: टीवी के चर्चित स्टॉक विश्लेषक संजीव भसीन पर शेयर बाजार में धांधली का आरोप, 11.37 करोड़ की अवैध कमाई जब्त राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम समेत 5 आरोपी फिर कोर्ट में पेश, दो दिन की रिमांड बढ़ी, तीन आरोपी जेल भेजे