24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश में खान विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरूवार को भीलवाड़ा, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा, डूंगरपुर में 2 जेसीबी सहित 64 मशीनरी और वाहन जब्त किये गये हैं वहीं भीलवाड़ा में 35 और भरतपुर में 4 एफआईआर दर्ज करवाई गई है। निदेशक माइन्स, श्री दीपक तंवर ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सभी फील्ड अधिकारियों को दिए गए हैं और चैकिंग व्यवस्था को चाक चोबंद रखने को कहा गया है। एसएमई विजिलेंस जयपुर श्री प्रताप मीणा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 वाहन जब्त कर 3 लाख 45 हजार रु. का जुर्माना वसूल किया है। दौसा एएमई श्री एलसी मीणा की टीम ने एक जेसीबी और 2 ट्रेक्टर जब्त किये हैं। सवाई माधोपुर एएमई श्री राजेन्द्र भट्ट ने 6 वाहनों पर कार्रवाई कर 5 लाख 43 हजार की राशि वसूली है।एमई भरतपुर श्री केसी गोयल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी और 4 ट्रेक्टर ट्राली जब्त करने के साथ ही सिकरी, डीग में 4 एफआईआर भी दर्ज करवाई है। डूंगरपुर में कार्रवाई करते हुए एमई श्री सुरेश अग्रवाल की टीम ने दो डंपर जब्त कर डूंगरपुर कोतवाली के सुपुर्द किये हैं।एसएमई श्री ओम प्रकाश काबरा ने बताया कि भीलवाड़ा जिला कलक्टर द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई जारी है। एमई भीलवाडा श्री महेश शर्मा और एमई बिजौलिया श्री प्रवीण अग्रवाल ने कुल 6 मशीन और 39 वाहन जब्त किये हैं। टीमों द्वारा पुलिस थानों में 35 एफआईआर दर्ज कराई गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़मेर में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में मकान मालिक गिरफ्तार गोगुन्दा में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त 22 पुलियाओं के जीर्णोद्धार के लिए 343.39 लाख रुपए की स्वीकृति जारी