24 न्यज अपडेट, स्टेट डेस्क। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका लगाई है। जयपुर लौटते समय उनकी कार पर फायरिंग की घटना का दावा किया गया, जिसे उन्होंने सोची-समझी साजिश बताया। विष्णु गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे अजमेर-जयपुर मार्ग पर गगवाना के पास उनकी कार पर बाइक सवार युवकों ने गोली चलाई। उन्होंने ड्राइवर को तेजी से गाड़ी भगाने का निर्देश दिया। फायरिंग को उनकी याचिका और विवादित मामले से जोड़कर साजिश करार दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की सत्यता जांची जा रही है। पुलिस अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं कर पाई है। 3 महीने पहले गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कॉलर ने उन्हें याचिका वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। विष्णु गुप्ता ने सिविल कोर्ट में दावा किया कि अजमेर दरगाह का निर्माण एक प्राचीन शिव मंदिर और जैन मंदिर के मलबे पर हुआ है। याचिका पर 27 नवंबर 2024 को कोर्ट ने नोटिस जारी किया। अल्पसंख्यक मंत्रालय, दरगाह कमेटी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पक्षकार बनाया गया। अगली सुनवाई 1 मार्च 2025 को निर्धारित है। घटना के बाद जिले में नाकाबंदी की गई। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस फायरिंग के दावे की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर विवाद, सीधे पदवी देने पर नाराजगी एमपीयूएटी में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने किया ध्वजारोहण