24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। चीनी वायरस एचएमपीवाई से संक्रमित बताए गए 2 महीने का बच्चा अब पूरी तरह से ठीक हो गया है। बच्चा और उसके परिजन अब घर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर सर्वे के आदेश हुए हैं। 233 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई है। इस दौरान 6 लोग सर्दी, जुकाम जैसी बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सबको दवाइयां दी गई हैं व सेफ रहने की हिदायत दी है। बच्चों में यह संक्रमण नहीं पाया गया है। आपको बता दें कि डूंगरपुर का 2 महीने का बच्चा गुजरात के ऑरेंज चिल्ड्रन अस्पताल में एचएमपीवाई वायरस से संक्रमित मिला था जो कि देश में तीसरा संक्रमित मामला था। यह चीनी वायरस सामने आने से हड़कंप मच गया था। 2 महीने के बच्चे को सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर परिवार के लोग 24 दिसंबर को अस्पताल लाए व जांच में एचएमपीवाई वायरस की पुष्टि हुई बताई। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया व घर-घर सेम्पलिंग किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि 12 दिन गुजरात के अस्पताल में भर्ती बच्चा ठीक हो गया है तथा घर लौट आया है। अब वो मामा के घर गया है। स्वास्थ्य है व पूरी तरह से ठीक है। गांव में 50 घरों की सर्वे हो गया है। 233 लोगों के स्वास्थ्य की जांच आज हो गई। 6 लोग सर्दी, जुकाम के फ्लू से संक्रमित मिले हैं जिनको दवाइयां दी गई है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.