पूर्व विधायक एवं नगर अध्यक्ष ने किया आश्वस्त, जन भावना के अनुरूप होगी कार्यवाही
कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा।नगर पालिका निम्बाहेड़ा के कासोद बस्ती क्षेत्र में पिछले दिनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव की घटना के बाद शुक्रवार को बस्ती क्षेत्र के आस-पास के रहवासियों ने इस एसटीपी को बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देश पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा भी उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन देते समय बस्ती एवं क्षेत्र वासियों ने बताया कि मंगलवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीकेज होने के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, इस क्षेत्र में निम्बाहेड़ा पालिका के वार्ड नं. 11, 12, 13 व 14 में सीधे संपर्क में आते है। बीते दिनों एसटीपी से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से इन वार्डों में निवासरत सैंकड़ों परिवारों को सांस लेने में परेशानी, आस पास के पैड़ पौधों व फसलों को काफी नुकसान हुआ हैं। ज्ञापन के माध्यम से बस्ती एवं वार्डवासियों ने इस एसटीपी को बंद करने या किसी अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
इस पर पूर्व विधायक नवलखा एवं नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी व नपा अधिशासी अधिकारी शर्मा ने इस क्षेत्र के निवासियों को आश्वस्त किया कि आपकी जन भावना के अनुरूप ही निर्णय लेकर एसटीपी को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.