24 न्यूज अपडेट , अजमेर। अजमेर निवासी और देशभर में ‘मिस्टर इंडियन हैकर’ नाम से मशहूर यूट्यूबर दिलराज सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 23 जून को आए इस ई-मेल में न केवल दिलराज को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है, बल्कि उनके परिवार और टीम के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने 80 लाख रुपये की रकम बिटकॉइन में देने की मांग की है। इसके साथ ही ई-मेल में दावा किया गया कि वह पिछले एक महीने से दिलराज की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। धमकी मिलने के बाद दिलराज सिंह ने तुरंत गंभीरता दिखाते हुए 25 जून को अजमेर के आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा गया है, हालांकि इसकी तकनीकी पुष्टि अभी बाकी है। मामले की जांच शहर के एएसपी हिमांशु जांगिड़ की निगरानी में की जा रही है, जो साइबर टीम के साथ मिलकर ई-मेल की ट्रेसिंग और उसके स्त्रोत की पहचान में जुटे हैं।दिलराज सिंह देश के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनका यूट्यूब चैनल ‘Mr. Indian Hacker’ विज्ञान आधारित मनोरंजक और जोखिम भरे एक्सपेरिमेंट्स के लिए जाना जाता है। वे पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनके यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफॉर्म्स पर कुल मिलाकर 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और अब तक एक हजार से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं। उनके कई वीडियो पर 5 करोड़ से अधिक व्यूज़ भी हैं।दिलराज मुख्य रूप से हिंदी में कंटेंट बनाते हैं और युवा वर्ग में खासे लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय लोगों को धमकी देना एक गंभीर साइबर अपराध है और इस मामले ने यूट्यूब कम्युनिटी में चिंता की लहर दौड़ा दी है। पुलिस अब इस धमकी भरे ई-मेल के पीछे की असली पहचान और मंशा को उजागर करने के लिए साइबर ट्रेसिंग, आईपी ऐड्रेस लोकेशन और संदिग्ध अकाउंट्स की जांच में जुट गई है।फिलहाल दिलराज और उनका परिवार पुलिस सुरक्षा में है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैसलमेर स्टेशन पर विश्वस्तरीय स्टेशन पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में, 90 प्रतिशत कार्य हुआ पूर्ण, स्थानीय कला और आधुनिकता के समावेश से 140 करोड़ रूपये की लागत से हो रहा है कायाकल्प 14 वर्षीय बालक फुटबॉल टीम अजमेर रवाना