24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.39 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह अपराध करने की तकनीक यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी थी। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के अनुसार, आरोपी महेश कटारा के घर से नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही महेश ने अपने प्रिंटर को खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। महेश और उसके साथी सुनील खिहुरी ने मिलकर नकली नोट छापे और इन्हें स्थानीय बाजार में चलाने की योजना बनाई।गिरफ्तार आरोपियों ने बाजार से 12,500 रुपए में एक प्रिंटर खरीदा था और तीन लाख तक के नकली नोटों की छपाई की थी। जब खुद छापे गए नोटों की गुणवत्ता सही नहीं निकली, तो उन्होंने गुजरात सीमा से एक व्यक्ति से नकली नोटों की खरीद-फरोख्त की।फिलहाल, आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और नकली नोटों के प्रसार से जुड़े लोगों की भी पहचान की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी दस्तावेजों से एएनएम बनीं दो महिलाएं, कानूनी कार्रवाई शुरू बांसवाड़ाः 12 साल की बच्ची की हत्या का राजफाश : 36 घंटे बाद दो नाबालिग गिरफ्तार