24 News update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा शहर में 22 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवती के परिजनों द्वारा शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित (एबेटमेंट टू सुसाइड) करने का मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी की अनुमति से दफनाए गए शव को कब्र से निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है।पुलिस के अनुसार नया बाजार क्षेत्र निवासी युवती 22 जून को अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटकी हुई मिली थी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया था। मोबाइल खुलते ही सामने आए नए सबूतघटना के दो दिन बाद, 24 जून को परिजनों ने युवती का मोबाइल फोन चालू किया। उनका दावा है कि मोबाइल में एक युवक के साथ हुई व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और कमरे में बिस्तर के गद्दे के नीचे रखा एक कथित सुसाइड नोट मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक युवती का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया। बाद में विवाह से इनकार करने के कारण युवती गहरे तनाव में चली गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।परिजनों ने मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल से जुड़े रिकॉर्ड और कथित सुसाइड नोट पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया मामला, कब्र से निकाला शवनिंबाहेड़ा के डीएसपी शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि 25 जून को प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए उपखंड अधिकारी की अनुमति से शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच, व्हाट्सएप चैट, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांच अधिकारी अब मोबाइल से प्राप्त चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और कथित सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच करेंगे। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे विधायक कृपलानी आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद