24 News Update उदयपुर। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के वर्ष 2024 बैच के पांच नव नियुक्त युवा अधिकारियों ने गुजरात लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, वन संसाधनों के सतत प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के दौरान अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें वन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और टिकाऊ विकास के लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। चर्चा में यह भी रेखांकित किया गया कि वर्तमान समय में बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण के बीच पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। शिष्टाचार भेंट का फोटो विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रकृति, वन्यजीव और मानव समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा, वनों का संरक्षण, जैव विविधता को बनाए रखना और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। साथ ही यह भी बताया गया कि वन अधिकारी न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता सुधारने और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर युवा अधिकारियों को नवाचार, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जनसहभागिता के माध्यम से कार्य करने का संदेश दिया गया। विश्वास व्यक्त किया गया कि इन अधिकारियों की ऊर्जा, नई सोच और कार्यक्षमता एक हरित, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण में निर्णायक सिद्ध होगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading