24 News Update उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कैट विमेन विंग उदयपुर की ओर से आयोजित योगोत्सव 2026 के तृतीय सत्र का आयोजन सीपीएस स्कूल उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में योग, मेडिटेशन और जुम्बा के माध्यम से स्वास्थ्य, सकारात्मकता और संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया गया।इस अवसर पर योग और मेडिटेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों का “योग ऋषि सम्मान” से अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि सीपीएस एवं रोकवुड्स की डायरेक्टर अलका शर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता एनआईसीसी की डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने की। दोनों अतिथियों ने योग को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की शुरुआत में कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष, कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं कैट नेशनल विमेन विंग मेंबरशिप व नेटवर्किंग कन्वीनर विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और सदस्याओं का स्वागत किया। उन्होंने आगामी कैट उड़ान एग्जिबीशन, भारतीय व्यापार महोत्सव और नारी वंदन अवॉर्ड कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में कैट विमेन विंग की भूमिका पर प्रकाश डाला।योग सत्र में डायनेमिक योग सेंटर की डायरेक्टर डॉ. गुनीत मोंगा ने योग के सिद्धांतों और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं यू कैन जुम्बा स्टूडियो की डायरेक्टर निशा सांखला ने उत्साहपूर्ण जुम्बा सत्र कराया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिवम मेडिटेशन सेंटर की डायरेक्टर जसमीत कौर ने ध्यान और मेडिटेशन की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के महत्व को बताया।कैट विमेन विंग सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि कार्यक्रम में योग एवं मेडिटेशन के क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. गुनीत मोंगा, डॉ. मीना बाबेल, योगी ऋषिका, रुचिका, शर्मिला रामूका, कविता जैन, निशा सांखला, नेहा शर्मा, जसमीत कौर और सविता मंडोरिया को “योग ऋषि सम्मान” प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सदस्याओं और अतिथियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक जैसी कैट विमेन विंग की टी-शर्ट पहनकर संगठनात्मक एकता और सामूहिकता का संदेश दिया। संचालन रुचि चोरड़िया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनू जैन ने दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखाड़िया मेमोरियल पार्क में 11वां निःशुल्क योग शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास RAS तबादला सूची: उदयपुर यूडीए सचिव बदले, हेमेंद्र नागर बीकानेर भेजे गए; राजपाल सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी