24 News Update. राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट लि. की व्यावसायिक एवं हुनर प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीमान श्रीचंद जी कृपलानी, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड श्री नितिन जैन, और पुर्व विधायक श्री अशोक नवलखा, नगर परिषद सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति श्री निलेश मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री जैन ने अतिथियों को बताया कि प्रतिवर्ष लगने वाली वंडर सीमेंट की व्यावसायिक प्रदर्शनी के माध्यम से मेलार्थियों को सीमेंट की बेहतर तकनीकी एवं गुणवत्ता से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी, साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी में वंडर सीमेंट द्वारा संचालित वंडर इको ग्रीन इनिशिएटिव के तहत विकसित किये गये पंचफल उद्यान, पोषण वाटिका एवं किसान विकास कार्यक्रम के मॉडल का भी अतिथियों ने निरीक्षण किया।इस दौरान अतिथियों ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा संचालित हुनर कार्यक्रम की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। यूनिट हेड श्री जैन ने अतिथियों को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के सहयोग से महिलाओं को डिजाइनर परिधान सहित सिलाई के विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। श्री जैन ने अतिथियों को कम्पनी द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसका जीवंत उदाहरण वंडर सीमेंट रूरल डवलपमेंट सेंटर है, जहाँ प्रशिक्षित महिलाओं को नियमित सिलाई और बुनाई का काम दिया जा रहा है। राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में लगी वंडर हुनर स्वयं सहायता समूह की यह प्रदर्शनी इसी का प्रमाण है, जिसने न केवल ग्रामीण महिलाओं को एक नई पहचान दी है, बल्कि उन्हें अपने हुनर से दूसरों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया है। वंडर सीमेंट की प्रदर्शनियों के उदघाटन कार्यक्रम में पार्षद श्री विक्रमादित्य खेरोदिया, श्रीमती अनीता सोनी, श्री महिपाल सिंह राणावत, श्री कैलाश सेन, श्री पुष्कर सोनी, श्री कालू सेन, पूर्व उपप्रधान श्री अशोक जाट, भाजपा नेता श्री देवकरण समदानी, श्री विशाल सोनी, श्री निलेश भूतड़ा, श्री गोपाल पंचोली, श्री लक्की आहूजा, श्री आशीष भूतड़ा तथा वंडर सीमेंट लि. से श्री शैलेंद्र सिंह शक्तावत, श्री नागेंद्र सिंह चुंडावत, श्री बनवारी लाल कुमावत ओर कम्पनी के सी.एस. आर. विभाग से श्री राहुल व्यास, श्री राहुल दुबे, श्रीमती कर्मा कंवर एवं स्टाॅफ सहित शहर के गणमान्य पत्रकार, नागरिकगण उपस्थित थे। उदघाटन कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल सोमानी द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वोट के अधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में गरजे राहुलगांधी, उदयलाल आंजना ने भी मार्च में लिया भाग; SIR और चुनाव आयोग कीभूमिका पर उठाए सवाल हेल्प सोसायटी के निशुल्क गरबा महोत्सव में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, आस्था जैन एंड ग्रुप प्रथम