24 News Update. निम्बाहेडा। लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर सोमवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित ‘चलो दिल्ली – मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना शामिल हुए। इस दौरान चित्तौड़गढ़0 जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव मनोज पारख भी मौजूद रहे। बाराखंबा रोड क्षेत्र से सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले गए इस मार्च में विपक्षी दलों के नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विरोध SIR का उद्देश्य मतदाता सूची की विशेष जांच और उसे अद्यतन करना है। इस प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटाने जैसे कार्य किए जाते हैं। पर चुनाव आयोग पुनरीक्षण के दौरान लाखो नामो को हटा दिया जिससे लाखो लोग का मता अधिकार छीन लिया है इसके लिए आज देश के नागरिक अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मार्च के दौरान विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी ने विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक संगठनों से राजनीतिक दलों, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया। विपक्ष की प्रमुख मांगों में कथित वोट चोरी पर रोक, SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग शामिल है। इन मांगों के समर्थन में आज सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी ने मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका को लेकर चर्चा को प्रमुखता दी। मार्च के माध्यम से विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की सुरक्षा की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलीं नवनिर्वाचित सभापति भूतड़ा