समाज में शादियों पर हो रही फ़िज़ूल खर्ची को बंद करे,और बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल व शिक्षा पर ध्यान देरू डॉ अब्दुल कादिर’24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख । शिक्षा (इल्म) सामाजिक बुराइयों को दूर करने और एक बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बल्कि यह सामाजिक,आर्थिक और तकनीकी प्रगति का भी आधार स्तंभ होती है,शिक्षा समाज के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी व्यक्ति का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाती है,शिक्षा के बिना इंसान का सर्वांगीण विकास व जीवन अधूरा होता है। यह विचार राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बतौर मुख्य अतिथि रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा रविवार को दोपहर में निंबाहेड़ा नगर में स्थित कुसुम गार्डन में आयोजित टेलेंट अवार्ड समारोह कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्यजनों,प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित निंबाहेड़ा क्षेत्र के मुस्लिम समाज के 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं एवं ग्रेजुएशन व डिग्री डिप्लोमा वाले ऐसे बच्चे जिन्होंने एग्जाम में 70ः अंक हासिल करने वाले होनहार और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है शिक्षा के बिना व्यक्ति का संपूर्ण विकास अधूरा रहता है इसलिए इंसान को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा को ग्रहण करनी चाहिए,पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गणमान्यजनों से आव्हान करते हुए कहा कि अपनी आने वाली पीढ़ी को अधिक से अधिक पढ़ाने पर तथा शिक्षा के महत्व पर ध्यान देना चाहिए।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने टेलेंट अवार्ड समारोह कार्यक्रम के दौरान आई आई टी में चयनित इलियास खान को शान ए शहर अवॉर्ड से और मैकश अजमेरी उर्दू अवार्ड से हाजी एजाज अहमद को सम्मानित किया गया,और पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की प्रशंसा करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक व समस्त टीम के पदाधिकारियों की बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया,इस अवसर पर पूर्व सहकारिता उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे,कार्यों के लिए हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।प्रारंभ में समारोह बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एंव अतिथियों का साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।इस अवसर पर डॉ मंसूर अहमद,डॉ आवेश खान,डॉ फौजिया अंजुम खान,वसीम इरफानी,फरीद खान,एडवोकेट सय्यद साजिद अली,सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजन,छात्र छात्राएं,बालक, बालिकाएं,अभिभावकगण,मीडियाकर्मी एवं आमजन उपस्थित थे। रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद फारूक व कृति संस्था के सचिव सिराज अहमद ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी ने रक्षाबंधन पर्व पर बंधवाई राखी, दी शुभकामनाएं हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसष् के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को तैयारियों के संदर्भ में विधायक कृपलानी ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक, सौंपी जिम्मेदारी