24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। यह सरकारी तंत्र है जिसमें कोई दोषी नहीं होता है। यहां काम भी तब होता है जब मुसीबत गले में पड़ जाती है। सज्जनगढ़ अभयारण्य के मामले में यही दिखाई दे रहा है। आग लगने के बाद कुआं खोदने की बात हो रही है। आग से बचने के जो उपाय बरसों पहले हो जाने चाहिए थे उनको अब करने की संकल्प किया जा रहा है। पांच दिन की आग ने बडे इलाके को राख में तब्दील कर दिया। अब बताया जा रहा है कि नई रणनीति बना कर काम किया जाएगा। सवाल ये है कि ये वही रणनीतियां हैं जो बेसिक्स में शामिल है। ये तो कभी भी अपनाई जा सकती थी मगर इसकी पहल के लिए आग लगने का ही इंतजार क्यों किया गया। करीब 100 हेक्टेयर जंगल खाक हो गया है व कितने वन्यजीवों का नुकसान हुआ इसका ना आकलन हुआ है ना कभी होने की उम्मीद है। अब सेंचुरी से सटी बस्तियों और बायोलॉजिकल पार्क व बायो पार्क के समीप से लैंटाना घास को हटाया जाएगा। आपको याद हो तो आईजी रहीं बिनिता ठाकोर ने इसके लिए बड़ा अभियान चलाया था, अगर वो जारी रहता तो भी आज यह नौबत नहीं आती। इसी की वजह से आग तेजी से फैली थी। अब बता रहे हें कि सज्जनगढ़ किले पर दो वाटर टैंक भी तैयार किए जाएंगे। नाविवरणलैंटाना घास हटानाबायो पार्क के आसपास से आग के प्रसार को रोकने के लिए हटाई जाएगी।फायर ट्रैक का निर्माणसेंचुरी और बायो पार्क से सटी कॉलोनियों की दीवारों के पास से 10 किमी लंबा फायर ट्रैक बनाया जाएगा।वाटर टैंक निर्माणसज्जनगढ़ किले पर दो बड़े वाटर टैंक बनाए जाएंगे, जिससे आग लगने पर तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।नई फायर लाइनपहले से बनी 2 किमी लंबी फायर लाइन के साथ 3 किमी की नई फायर लाइन तैयार होगी। 10 किमी का ट्रैक होगा तैयार झर महादेव से बायो पार्क होते हुए बड़ी तालाब तक 10 किमी लंबा ट्रैक बनाया जाएगा। यह ट्रैक कॉलोनियों और जंगल के किनारे से गुजरेगा और इसे पुराने शिकारगाह से भी जोड़ा जाएगा। ट्रैक 4 मीटर चौड़ा होगा, जिससे गश्त और अग्निशमन कार्य सुगमता से हो सके। आगजनी की प्रमुख घटनाएं: वर्षआग लगने की तारीखप्रभावित क्षेत्र202418 अप्रैल200 हेक्टेयर2023अप्रैलजंगल का बड़ा हिस्सा202217 अप्रैल50 हेक्टेयर आग लगने के प्रमुख कारण और समाधान: शॉर्ट सर्किट से आगजनी: मंगलवार शाम 6 बजे गील प्वाइंट पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो हवा और सूखी झाड़ियों के कारण तेजी से फैली। सुरक्षात्मक उपाय: बायो पार्क से सटे लैंटाना को हटाया जाएगा और इस क्षेत्र को शाकाहारी वन्यजीवों के अनुकूल बनाया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीलामी के जरिए आयकर वसूली: 4 किलो सोने की बोली आज उदयपुर में पर्यटन में बूम, विदेशी पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि