24 News Update उदयपुर। लेक सिटी और आसपास के वन क्षेत्रों में शुक्रवार से वन्यजीव गणना का अहम अभियान शुरू होगा। वर्ष 2026 की इस गणना के चलते जिले के प्रमुख अभयारण्य 24 घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। वाटर होल पद्धति से होगी गणनाउप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि इस बार गणना “वाटर होल पद्धति” से की जाएगी। यह प्रक्रिया 1 मई 2026 को शाम 5 बजे शुरू होकर 2 मई को शाम 5 बजे तक लगातार चलेगी।वैशाख पूर्णिमा की रात अधिक चांदनी होने से जल स्रोतों पर आने वाले वन्यजीवों को आसानी से देखा और सटीक रूप से गिना जा सकेगा। इन क्षेत्रों में रहेगा प्रवेश प्रतिबंधितगणना के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें शामिल हैं— सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, मानसून पैलेस सज्जनगढ़, जयसमंद वन्यजीव अभयारण्यफुलवारी की नाल, कोटड़ा वन्यजीव क्षेत्र, बाघदर्रा कंजर्वेशन रिजर्व,यह प्रतिबंध शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। जैविक उद्यान रहेगा खुलाहालांकि सज्जनगढ़ जैविक उद्यान अपने तय समयानुसार खुला रहेगा, जहां पर्यटक वन्यजीवों को देख सकेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधायक उदयलाल डांगी के स्वर्गीय पिताजी को दी श्रद्धांजलि इस्कॉन मंदिर में नृसिंह भगवान का अभिषेक, भक्ति और सुरक्षा का दिया संदेश