24 News Update उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार आयोजित चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेजबान बीएन विश्वविद्यालय और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, नवल सिंह जूड, महेन्द्र पाटिया, महेन्द्र सिंह पाखंड, करण सिंह उमरी, प्रताप सिंह चौहान, मान सिंह चुंडावत, अरविंद सिंह भाटी, दिलीप सिंह राठौड़, भवानीपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह शक्तावत, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, महेशचन्द्र सिंह रूपनगर और प्रताप सिंह भाटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।आयोजन सचिव डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच बीएन विश्वविद्यालय के इंडोर एवं आउटडोर खेल मैदान, फतेह सीनियर विद्यालय तथा एमबी कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। देर रात तक चले मुकाबलों के दौरान खेल मैदानों पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की खासी मौजूदगी रही। दूसरे दिन के प्रमुख परिणामटूर्नामेंट सचिव डॉ. अभिमन्यु सिंह के अनुसार दूसरे दिन हुए मुकाबलों में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय ने जेईसीआरसी विश्वविद्यालय जयपुर को 30 अंकों से, सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने पूर्णिमा विश्वविद्यालय जयपुर को 34 अंकों से हराया।नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को 17, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने भावनगर विश्वविद्यालय को 16, करनावती यूनिवर्सिटी गुजरात ने मेवाड़ विश्वविद्यालय को 11 और सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी सरदार को 28 अंकों से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर ने रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर को 28, बिट्स पिलानी ने सेज यूनिवर्सिटी इंदौर को 33, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर ने यूईएम विश्वविद्यालय को 8, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर को 33 तथा एमडीएस विश्वविद्यालय ने वीर नर्मदा साउथ गुजरात विश्वविद्यालय को 6 अंकों से हराया। एसआरटीएम विश्वविद्यालय नांदेड ने एपेक्स विश्वविद्यालय जयपुर को 34, अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय सोलापुर ने राज ऋषि विश्वविद्यालय अलवर को 13, शिवाजी राव विश्वविद्यालय बड़ौदा ने एडी पाटील यूनिवर्सिटी पुणे को 30, एलएनआईपीई विश्वविद्यालय ग्वालियर ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर को 21, गोवा विश्वविद्यालय ने आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 11 और मराठवाड़ा विश्वविद्यालय छत्रपति संभाजीनगर ने निरमा विश्वविद्यालय अहमदाबाद को 39 अंकों से हराया।इसके अलावा अहमदाबाद विश्वविद्यालय ने एमपीयूएटी विश्वविद्यालय को 11, सोमैया विद्या विहार विश्वविद्यालय मुंबई ने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ग्वालियर को 22 तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने जेएसपीएम विश्वविद्यालय पुणे को 12 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।कल आज होंगे क्वार्टर फाइनलगुरुवार को क्वार्टर फाइनल और पदकों के लिए कड़े मुकाबले खेले जाएंगे। डॉ. भूपेन्द्र सिंह जनसम्पर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय मंच पर सेंट एंथनी के छात्रों की चमक, राजस्थान से एकमात्र चयनित विद्यालय अहमदाबाद से चल रहा है प्लास्टिक का ज़हरीला धंधा, उदयपुर में दिखावटी सख्ती, गुजरात का नाम आते ही बंध जाती है नेताओं—अफसरों की घिग्घी