डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में वाटर कूलर व आरओ प्लांट का शुभारंभ 24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुनीता मिश्रा ने कहा कि जल सेवा एक महान सेवा है। जल के बिना सब कुछ अधूरा है। एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग को वाटर कूलर व आरओ प्लांट भेंट कर एक ऐसा सेवा कार्य किया है जो हमेशा याद रखा जाएगा।कुलपति डॉ मिश्रा शुक्रवार को यहां सुखाडिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में वाटर कूलर व आरओ प्लांट के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में जल का बहुत ज्यादा महत्व है। जल के बिना हमारा शरीर भी कुछ नहीं है। एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से वाटर कूलर व आरओ लगाए जाने से यहां सिलाई सीखने के लिए आने वाली लडकियों और महिलाओं को भी बहुत सुविधा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि वे इसी तरह समाज सेवा में लगे रहेंगे। कुलपति ने विभागाध्यक्ष डॉली मोगरा द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी खुशी जताई और कहा कि परिसर में ही खाली पडे दो भवन भी विभाग को दिए जाएंगे जिससे और ज्यादा महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण मिल सके। इस अवसर पर डीन मदनसिंह राठौड ने भी वाटर कूलर व आरओ प्लांट के लिए एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग को और बेहतर बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नए भवन मिलने से सुविधाएं बढ जाएंगी। एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक आकाश बागडी ने कहा कि संगठन बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का मिशन लेकर आगे बढ रहा है। इसके लिए जो भी उनकी ओर से किया जा सकता है वे कर रहे हैं। कार्यक्रम में कुलपति डॉ सुनीता मिश्रा ने फीता खोलकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉली मोगरा व रेखा पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आमजन को निशुल्क परिंडे बांटे संसदीय संकुल विकास परियोजना से लोकल रिसोर्स, लोकल टेलेन्ट और लोकल मार्केट विकसित होगा: वी. सतीशकांग्रेस के समय जनजाति विकास की योजनाएं दिल्ली बैठकर बनती थी, मोदी जी के कालखंड में ये धरातल के अनुभव से बनती है: वी. सतीश