24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर सिर का मुंडन करवाकर भेष बदलकर खदान क्षेत्र में छिपा हुआ था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ मौजूद उसके साथी को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सदर निंबाड़ा थाने पर दर्ज प्रकरण में वांछित अभियुक्त चेतन जाट की धरपकड हेतु डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई सुन्दरपाल चौधरी को जरीये मुखबीर सुचना मिली की वांछित अभियुक्त चेतन जाट अपने दोस्त रोशन माली के साथ भट कोटड़ी की माईन्स में भेष बदलकर सीर का मुंडन करवाकर छुपते फिर रहे है उक्त सुचना विश्वसनीय होने से भट कोटड़ी माईनस में पहुंचे जहा चेतन जाट व उसका दोस्त रोशन माली जाप्ता पुलिस को देख भागने लगे जिस पर चेतन जाट के माईनस में पुलिस को देख भागते समय गिरने पड़ने से शरीर पर चोटे आई है चेतन जाट को प्रकरण में व उसके साथी रोशन माली को शन्ति भंग की धाराओ में गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त चेतन जाट के बताए अनुसार इमरोज गाव लसडा़वन में घटना स्थल की मौका तस्दीक करायी गयी प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफतार अभियुक्त :- 1. चेतन जाट पिता मांगीलाल जाट उम्र 23 साल निवासी लसडा़वन थाना सदर निम्बाहेडा़ 2. रोशन माली पिता इन्द्रमल माली उम्र 29 साल निवासी लसडावन थाना सदर निम्बाहेड़ा शामिल हैं जबकि पुलिस टीम में एएसआई सुन्दरपाल, कानि.श्यामलाल, सुर्यभान सिंह, जमनालाल शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading