24 News Update उदयपुर। उत्तर मध्य रेलवे में वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को उदयपुर सिटी से रवाना होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई–दैलवारा–बिरारी होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को खजुराहो से बिरारी–दैलवारा–वीरांगना लक्ष्मीबाई मार्ग से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : अब ऑनलाइन माध्यम से होगी जिले में शिक्षा विभाग आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बाघपुरा पुलिस का शिकंजा, 7 वाहन जब्त