निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। बिनोता पंचायत आम चुनाव-2026 को लेकर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. हीरालाल लुहार के सान्निध्य में ईएलसी प्रभारी देवेंद्र सिंह शक्तावत, उपप्रधानाचार्य ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विद्यार्थियों को आदर्श आचार संहिता, मेरा वोट मेरा अधिकार, एक वोट का महत्व, मतदान प्रक्रिया, नोटा का महत्व, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, मतदाता पेटी, एरो क्रॉस सील तथा मतदाता पहचान दस्तावेजों की जानकारी दी गई। व्याख्याता राधेश्याम शर्मा ने स्वीप का आशय और महत्व बताया। उक्त अवसर पर कन्हैया लाल मीणा, बुधराज भंवरिया, वर्षा शर्मा, लविशा गर्ग, मधुबाला मूंदड़ा, भंवरलाल मेघवाल, प्रहलाद वैष्णव, विक्रम सिंह, सुरेश वैष्णव, अंजली महावर, राजेंद्र वैष्णव, अन्तिमबाला कुमावत, राजलक्ष्मी कुमावत, जसवंत वैष्णव, आरती गौड़ सहित दक्ष, वैभव, हरीश, हर्षवर्धन, अनिल सहित विद्यार्थी, कार्मिक तथा कमलेन्द्र सिंह शक्तावत मौजूद रहे। शपथ एवं आभार ईएमसी प्रभारी देवेंद्र सिंह शक्तावत ने जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता में नवरात्रि महोत्सव पर कन्या पूजन, कार्यक्रम अधिकारी चावला ने किया विद्यालय का अवलोकन कॉलेज फॉर्म भरने के बहाने छात्रों के दस्तावेज लिए, 25 हजार तक में बेचता था बैंक खाते; ABVP का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार