उदयपुर, 19 अक्टूबर। शहर में 78वें विजयादशमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चेटक स्थित गांधी ग्राउंड में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों के साथ 100 फीट लंबी स्वर्ण लंका का ढांचा तैयार कर लिया गया है। सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुतलों को खड़ा किया गया। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए क्रेन, जेसीबी सहित अन्य मशीनों की मदद ली गई और कार्यकर्ता पूरे दिन व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
श्री बिलोचिस्तान पंचायत के उपाध्यक्ष रमेश तलदार ने बताया कि झीलों की नगरी में विजयादशमी महोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। श्री सनातन धर्म सेवा समिति और श्री बिलोचिस्तान पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 20 अक्टूबर को मुख्य आयोजन होगा।

शक्तिनगर से निकलेगी शोभायात्रा, गांधी ग्राउंड में होगा पुतला दहन
पंचायत के महासचिव विजय आहुजा के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत सुबह 9:30 बजे शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार से होगी। दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और भगवान शिव का पूजन किया जाएगा। इसके बाद 3:30 बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम 5:30 बजे गांधी ग्राउंड पहुंचेगी। गांधी ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी होगी। शाम 7 बजे लंका दहन किया जाएगा, जबकि 7:15 बजे अग्निबाण चलाकर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। आयोजन में रावण का पुतला 70 फीट और मेघनाद व कुंभकरण के पुतले 65-65 फीट ऊंचे होंगे। समिति के हेमंत गखरेजा ने धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित समय पर पहुंचकर विजयादशमी उत्सव में भाग लेने की अपील की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading