उदयपुर, 19 अक्टूबर। महाराणा भूपाल स्टेडियम में 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम 4 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। पुलिस ने दर्शकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायातकर्मियों के निर्देशों की पालना करने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के अनुसार, दशहरा कार्यक्रम के दौरान भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है। गुरु गोविंद सिंह स्कूल की ओर से स्टेडियम में शाम 4 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। हाथीपोल से चेतक की तरफ तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चेतक से पहाड़ी बस स्टैंड की ओर मेले में आने वाले दुपहिया वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन मार्गों से गुजरने पर रहेगी रोक लोककला मंडल से पहाड़ी बस स्टैंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालक लोककला मंडल से मधुबन की ओर जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। कोर्ट चौराहे से हॉस्पिटल रोड और चेतक मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शिक्षा भवन चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक रेलवे कॉलोनी, दैत्यमगरी और एनसीसी ऑफिस होते हुए लवकुश स्टेडियम की पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। सहेलियों की बाड़ी की तरफ से आने वाले वाहन यूआईटी नजरबाग के रास्ते लवकुश स्टेडियम पार्किंग तक जा सकेंगे। चमनपुरा, लोहा बाजार और झरिया रोड पर यातायात सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग पुलिस ने दशहरा देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए कई स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें लवकुश स्टेडियम पार्किंग, लोककला मंडल के पास, जीवन निवास के सामने, आकाशवाणी के पीछे और एनसीसी ऑफिस के बाहर पार्किंग शामिल हैं। दुपहिया वाहन चालक गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पास, शिक्षा भवन के सामने कब्रिस्तान की दीवार के पास और चेतक स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े कर सकेंगे। लवकुश स्टेडियम की पार्किंग भरने पर वाहन चालक एनसीसी ऑफिस के सामने सड़क के दोनों ओर व्यवस्थित तरीके से पार्किंग कर सकेंगे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए निर्धारित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम में आने-जाने के लिए निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें, वाहनों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में न ले जाएं और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उबेश्वरजी के जंगलों में मवेशी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार एशियन पैरा गेम्स में राजस्थान की बेटियों का कमाल: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को सिल्वर